Comprehension: दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नांकित प्रश्न का उत्तर दीजिए…

PYQ DSSSB 2025

Comprehension:

दिए गए गद्यांश के आधार पर निम्नांकित प्रश्न का उत्तर दीजिए

संध्या का समय है, डूबने वाले सूर्य की सुनहरी किरणें रंगीन शीशों की आड़ से, एक अंग्रेजी ढंग पर सजे हुए कमरे में झाँक रही हैं जिससे सारा कमरा रंगीन हो रहा है। अंग्रेजी ढंग की मनोहर तस्वीरें, जो दीवारों से लटक रहीं हैं, इस समय रंगीन वस्त्र धारण करके और भी सुंदर मालूम होती हैं। कमरे के बीचों-बीच एक गोल मेज़ है जिसके चारों तरफ नर्म मखमली गद्दों की रंगीन कुर्सियाँ बिछी हुई हैं। इनमें से एक कुर्सी पर एक युवा पुरुष सिर नीचा किये हुए बैठा कुछ सोच रहा है। वह अति सुंदर और रूपवान पुरुष है जिस पर अंग्रेजी काट के कपड़े बहुत भले मालूम होते हैं। उसके सामने मेज पर एक कागज़ है जिसको वह बार-बार देखता है। उसके चेहरे से ऐसा विदित होता है कि इस समय वह किसी गहरे सोच में डूबा हुआ है। थोड़ी देर तक वह इसी तरह पहलू बदलता रहा, फिर वह एकाएक उठा और कमरे से बाहर निकलकर बरांडे में टहलने लगा, जिसमें मनोहर फूलों और पत्तों के गमले सजाकर धरे हुए थे। वह बरांडे से फिर कमरे में आया और कागज का टुकड़ा उठाकर बड़ी बेचैनी के साथ इधर-उधर टहलने लगा।

उपरोक्त गद्यांश के आधार पर उत्तर दें।

गद्यांश में कमरे के दृश्य के अतिरिक्त किसका विवरण किया गया है?

  1. A.

    समुद्र के प्रदूषण का

  2. B.

    पात्र की मानसिक उलझन का

  3. C.

    वायु प्रदूषण का

  4. D.

    पात्र के समीप के दृश्य का

Attempted by 59 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Dsssb Section A

Loading lesson…