दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए गए प्रश्न के उत्तर दें। हर वर्ष 26…
PYQ DSSSB 2021
दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए गए प्रश्न के उत्तर दें।
हर वर्ष 26 जनवरी को हमारे देश में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। हम सभी देशवासियों को भारत का नागरिक होने का गर्व है। 26 जनवरी 1950 को हमारा देश एक प्रजातान्त्रिक गणतंत्र देश बना था। इस दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था। हमारी मातृभूमि भारत लंबे समय तक ब्रिटिश शासन की गुलाम रही तथा ब्रिटिश शासन द्वारा बनाये गये कानूनों का भारतीय लोगों को पालन करना पड़ता था व कानूनों को मानने के लिये मजबूर थे, भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा लंबे संघर्ष के बाद भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अंततः 15 अगस्त, 1947 को भारत को आज़ादी दिलाई। लगभग 2 साल 11 महीने 18 दिन के प्रयास के बाद हमारी संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान पारित किया गया, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ। भारत ने अपना संविधान लागू किया और खुद को संप्रभु, लोकतांत्रिक, गणराज्य के रूप में घोषित किया। भारत में आज़ादी के बाद 'विविधता में एकता' के अस्तित्व को दिखाने के लिए देश के अलग-अलग राज्य खूबसूरत झांकियों के ज़रिए अपनी संस्कृति, परंपरा और प्रगति को दिखाते हैं। अतः यह और भी आवश्यक हो जाता है कि इस विशेष दिन को हम उचित सम्मान दें और इसे साथ मिलकर मनाये, जिससे हमारे देश की एकता और अखंडता जिसके लिए कई वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है, इसी प्रकार से बनी रहे। गणतंत्र दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि हमारे देश का संविधान तथा इसका गणतांत्रिक स्वरुप ही हमारे देश को कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने का कार्य करता है।
प्रश्न: दिए गए गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक क्या होगा?
- A.
स्वतंत्रता दिवस
- B.
भारत का नागरिक
- C.
जोड़ने का कार्य
- D.
गणतंत्र दिवस
Attempted by 387 students.
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

