निम्नलिखित सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। “XYZ”…
PYQ DSSSB 2018
निम्नलिखित सूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें।
“XYZ” कंपनी के कुछ पद हेतु योग्यताओं और शर्तों का नीचे उल्लेख किया गया है। उम्मीदवार को अनिवार्य रूप से
a) कम से कम 70% अंक के साथ इंजीनियरिंग का स्नातक होना चाहिए
b) उम्र 01/04/2018 को 21 वर्ष से कम तथा 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
c) लिखित परीक्षा कम से कम 60% अंक सहित उत्तीर्ण होना चाहिए
d) ₹ 2.5 लाख की राशि जमा कराने हेतु तैयार होना चाहिए, जिसकी वापसी परिवीक्षा अवधि /प्रशिक्षण के बाद की जाएगी
यदि उम्मीदवार (a)-(d) की शर्तों को पूरा करता है तो उसे इंजीनियर के रूप में संदर्भित किया जाएगा।
(i) हालांकि, यदि उम्मीदवार सिवाय (a) के सभी शर्तों को पूरा करता है परंतु अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की घोषणा होना अभी शेष है तथा उसने सातवें सेमेस्टर तक औसत 75% अंक प्राप्त किए हैं तो उसे प्रोजेक्ट इंजीनियर के रूप में माना जाएगा
(ii) यदि उम्मीदवार सिवाय (a) के सभी शर्तों को पूरा करता है परंतु उसने 75% अंक के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है तो उसे सहायक इंजीनियर के रूप में माना जाएगा
(iii) यदि उम्मीदवार (d) के अनुसार ₹ 1.5 लाख की राशि सुरक्षा के रूप में जमा करने हेतु तैयार है तो उसे इंजीनियर-प्रशिक्षु के रूप में माना जाएगा
(iv) (b) के अनुसार, यदि उसकी आयु को 1/4/18 को 26 वर्ष से अधिक है परंतु उसे 3 वर्षों का अनुभव प्राप्त है तो उसे वरिष्ठ-इंजीनियर के रूप में माना जाएगा
शशांक ने 76% अंक के साथ इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पूरा किया है, लिखित परीक्षण में भी वह 62% अंक से उत्तीर्ण हुआ है। वर्ष 2018 को उसने 22 वर्ष की आयु पूरी की है। वह ₹ 2.5 लाख की सुरक्षा राशि जमा करने हेतु भी तैयार है। उसे किस पद हेतु सिफारिश की जाएगी?
- A.
प्रोजेक्ट-इंजीनियर
- B.
इंजीनियर-प्रशिक्षु
- C.
सहायक इंजीनियर
- D.
इंजीनियर
Attempted by 8 students.
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

