लेखा सेवाओं और बिक्री में लगी एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के लिए प्रबंधन स्तर के…

PYQ DSSSB 2018

लेखा सेवाओं और बिक्री में लगी एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के लिए प्रबंधन स्तर के व्यक्तियों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले उपयुक्त उम्मीदवारों की सूची चुनने के लिए निम्नलिखित शर्तें हैं। उम्मीदवार को चाहिए कि:

(a) 65% या उससे अधिक अंकों के साथ मूल विज्ञान में स्नातक या 55% और उससे अधिक अंकों के साथ बी.ई. की डिग्री हो

(b) लिखित परीक्षा 70% या उससे अधिक अंकों के साथ पास की हो

(c) 1/4/18 को आयु 25 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए

(d) लेखा फर्मों में काम करने का तीन वर्ष का अनुभव और 60% या उससे अधिक अंकों के साथ लेखांकन में डिप्लोमा हो

(e) वर्तमान में 6 लाख और इससे अधिक सालाना की सी.टी.सी. पर हो

यदि आवेदक उपरोक्त सभी अन्य शर्तों को पूरा करता है, सिवाय:

1) उपरोक्त (a) के, तो फिर कनिष्ठ लेखाकार के रूप में संदर्भित किया जाना जाना चाहिए

2) उपरोक्त (a), (d) और (e) के, तो फिर प्रशिक्षु लेखाकार के रूप में संदर्भित किया जाना चाहिए

5 वर्ष के अनुभव के साथ उपरोक्त सभी को पूरा करने के बाद वरिष्ठ लेखाकार के रूप में संदर्भित किया जाना चाहिए।

सीए/आईसीडब्ल्यूए/एमबीए (वित्त) के साथ उपर्युक्त सभी मानदंडों (a से e तक) को पूरा करने के बाद प्रबंधक (लेखा) रूप में संदर्भित किया जाना चाहिए

उपरोक्त सभी जानकारी को पढ़ें और निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें:

सुनंदा ने 62% अंकों के साथ बुनियादी विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उसने 72% अंक के साथ लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसकी आयु अप्रैल 2018 में 27 वर्ष है। उसके पास 58% अंकों के साथ लेखांकन में डिप्लोमा है। इस स्थिति में उसे किस पद के लिए संदर्भित किया जा सकता है?

  1. A.

    प्रबंधक (लेखा)

  2. B.

    प्रशिक्षु लेखाकार

  3. C.

    कनिष्ठ लेखाकार

  4. D.

    वरिष्ठ लेखाकार

Attempted by 17 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Dsssb Section A

Loading lesson…