साहित्य का आधार जीवन है । इसी आधार पर साहित्य की दीवार खड़ी होती है । उसकी…
PYQ CTET 2022
साहित्य का आधार जीवन है । इसी आधार पर साहित्य की दीवार खड़ी होती है । उसकी अटारियाँ, मीनार और गुम्बद बनते हैं । लेकिन बुनियाद मिट्टी के नीचे दबी पड़ी है । जीवन परमात्मा की सृष्टि है । इसलिए सुबोध है, सुगम है और मर्यादाओं से परिमित है । जीवन परमात्मा को अपने कामों का जवाबदेह है या नहीं, हमें मालूम नहीं, लेकिन साहित्य मनुष्य के सामने जवाबदेह है । इसके लिए कानून हैं, जिनसे वह इधर-उधर नहीं जा सकता । मनुष्य जीवनपर्यंत आनन्द की खोज में लगा रहता है । किसी को यह रत्न, द्रव्य में मिलता है, किसी को भरे-पूरे परिवार में, किसी को लंबे-चौड़े भवन में, किसी को ऐश्वर्य में, लेकिन साहित्य का आनन्द इस आनन्द से ऊँचा है । उसका आधार सुन्दर और सत्य है । वास्तव में सच्चा आनन्द सुन्दर और सत्य से मिलता है, उसी आनन्द को दर्शाना, वही आनन्द उत्पन्न करना साहित्य का उद्देश्य है । प्रस्तुत गद्यांश के अनुसार साहित्य और जीवन में गहरा संबंध है क्योंकि
- A.
जीवन का मुख्य आधार प्रसन्नता है जो साहित्य देता है ।
- B.
साहित्य जीवन की दृष्टि है ।
- C.
साहित्य का आधार जीवन है ।
- D.
साहित्य जीवन को दृढ़ता देता है ।
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

