निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त…
PYQ CTET 2022
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
जब भी निवेदिता अमरीका या इंग्लैंड जातीं, भारतीय गृहस्थ जीवन के आदर्श के गुण गातीं । उनकी यह सेवा अपनी भारतीय बहनों के लिए बड़ी महान थी जिन्हें अनेक प्रचारकों ने बुरा बताया तथा जो उनका उत्तर देने से वंचित थीं या समर्थ नहीं थीं । लंदन में श्रोताओं को उन्होंने बताया कि माता के रूप में भारतीय महिला श्रेष्ठ है । जो सम्मान ‘मेरी पत्नी’ कहकर एक पुरुष यहाँ देता है, वहाँ उससे भी अधिक सम्मान ‘मेरे बच्चों की माता’ कहकर दिया जाता है । पुत्र अपनी माताओं को आदर्श के रूप में पूजते हैं । संसार में मातृत्व एक आदर्श संबंध है । माता के समान हम भी स्वार्थ से मुक्त हों । अपनी संतान के लिए जैसे माता है, वैसे ही हम भी ईर्ष्या न करें । हम सब कुछ दे दें । हमारी सेवा में भेदभाव न हो । भारतीय स्त्री का उत्तम जीवन के प्रति ऐसा भाव है । वह अपनी संतानों को ऐसी नैतिक संस्कृति के घेरे में रखती है ।
भारतीय माँ अपने बच्चों को
- A.
भोजन, वस्त्रादि पर्याप्त रूप से देती है ।
- B.
नैतिकता का संस्कार देती है ।
- C.
स्वार्थ एवं सम्मान के त्याग का भाव देती है ।
- D.
आदर्श बालक के गुण बताती है ।
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

