बिदरी कला का किलों और उसकी मिट्टी से गहरा नाता है। हम जरा पीछे लौटें उस समय…
PYQ CTET 2021
बिदरी कला का किलों और उसकी मिट्टी से गहरा नाता है। हम जरा पीछे लौटें उस समय में जब बड़े-बड़े विशाल जंगी किले बनाए जाते और उनमें एक विशेष जगह एकांत कोने में बारुदखाना होता था। जहाँ बारूद रखा जाता था। बारूद के अंदर जो तत्व होते हैं वे बारुदखाने की कच्ची ज़मीन की मिट्टी में भीतर गहरे तक जज़्ब होते जाते थे। उनमें अमोनिया नाम का खनिज भी होता था। वर्षों एक ही जगह भारी मात्रा में बारूद रहता और उसका असर जमीन के अंदर फैलता जाता और हजारों वर्षों तक कायम भी रहता। बिदरी वर्क के लिए इन्हीं किलों की मिट्टी को खोद-खोदकर निकाला जाता है। किसी अन्य प्रकार की मिट्टी से यह काम नहीं हो पाता। बात हैरत की तो जरूर है किंतु शत: प्रतिशत खरी भी है। अनेक शोध हुए, प्रयोग किए गए और परिणाम यह रहा कि प्राचीन काल में बारूद बनाने की पद्धति आज की पद्धति से बिल्कुल भिन्न थी इस कारण अब कोशिश करने पर भी वैसी मिट्टी नहीं बनायी जा सकती क्योंकि किसी बारुदखाने के नीचे रखकर बिदरी वर्क के योग्य मिट्टी बनने में जो वक्त लगता है वो अब किस तरह संभव हो सकता है? और खोदते-खोदते तो बड़े-बड़े खजाने भी खाली हो जाते हैं। जिस दिन यह मिट्टी बिदरी वर्क के लिए उपयुक्त नहीं रहेगी तब यह कला भी लुप्त हो जाएगी। इसे कोई बचा नहीं पाएगा।
किलों में बारुदखाने __________ में होते हैं।
- A.
किले के बीचों-बीच
- B.
किले के दाईं तरफ होते हैं
- C.
एकांत स्थान
- D.
मुख्य दरवाज़े
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

