दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। अंग्रेजी के ‘साइंस’…

PYQ CTET 2022

दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

अंग्रेजी के ‘साइंस’ शब्द का हिन्दी पर्याय ‘विज्ञान’ है। लैटिन भाषा के ‘साइंसिया’ शब्द से ‘साइंस’ शब्द बना है। ‘साइंसिया’ शब्द का अर्थ ज्ञान है। जिज्ञासा विज्ञान की प्रेरणा है। सृष्टि के संदर्भ में अनंत जिज्ञासाओं के कारण ही विज्ञान का जन्म हुआ। जैसे पँखुड़ी के रंग-बिरंगे दल कहाँ से आए ? खुली आँखों से आसमान के तारों को कैसे नापा जाए ? सूरज के उदय और अस्त के समय दिखाई देने वाले बिंब अलग-अलग क्यों हैं ? मच्छर क्यों गुनगुनाते हैं ? इस तरह अनगिनत प्रश्नों की भीड़ द्वंद्वात्मक मनुष्य के मन में बनी रहती है। विश्व की अलग-अलग घटनाओं, क्रियाओं और उनके पीछे के कारण ढूँढ़ने की जिज्ञासा मनुष्य में होती है। उसका समाधान उसे अंत में शांत कर देता है। आनंद-प्राप्ति के लिए उसका संघर्ष उसकी स्वाभाविक और सहज प्रवृत्ति है। मनुष्य को प्राप्त बुद्धि का ऐतिहासिक वरदान और उसकी परंपरागत कुशलता ही विज्ञान की बुनियाद है। प्राकृतिक कुशलता और व्यावहारिक अनुभव मनुष्य की एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक लगातार पहुँचते रहते हैं। उसका विकास भी जारी रहता है। मनुष्य की यह कमाई आधुनिक विज्ञान से पहले की है। आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण निरीक्षण, तर्कसंगत विचार और प्रयोग पर आधारित है।

आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के आधार-बिन्दुओं में निम्नलिखित नहीं हैं :

  1. A.

    निरीक्षण

  2. B.

    प्रयोग

  3. C.

    तर्क संगत विचार

  4. D.

    आस्था

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…