नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे…

PYQ CTET 2022

नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

प्रगति एवं प्रतियोगिता के इस दौर में भारत के प्रतिभासम्पन्न युवा विदेशों की ओर भाग रहे हैं। भारतवर्ष वही देश है जहाँ नालन्दा, तक्षशिला, विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालय थे और अनेक छात्र यहाँ उच्च शिक्षा प्राप्त करने आते थे। इन विश्वविद्यालयों में साधारण छात्रों का प्रवेश पाना भी असंभव था आज उसी भारत के छात्र विदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं उच्चस्तरीय एवं प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत उनका यही प्रयास होता है कि वे किसी तरह विदेश चले जाएँ और अधिकाधिक धनार्जन करें। यह अत्यंत दुख की बात है कि जिन विद्यार्थियों पर देश की जनता का इतना धन खर्च होता है, उनसे देश को कोई लाभ नहीं होता। ऐसा लगता है जैसे औद्योगिक क्षेत्र में विकसित देशों के लिए काम करने वाले प्रतिभासंपन्न युवा भारत के खर्चे पर भारत में प्रशिक्षित होते हैं। याद आता है वह समय जब अंग्रेजों ने भारतीय राजाओं को चुग्गा डालना शुरू किया था। भारत के प्रतिष्ठित एवं संपन्न राज्यों में रेजीडेंसी बनाई गई। जानबूझकर राज्य में अव्यवस्था फैलाई जाती थी और मौका पाते ही राजा को राज्य से, शासन से बेदखल करके राज्य हड़प लिया जाता था।

अंग्रेज भारतीय राजाओं का राज्य हड़पते थे :

  1. A.

    भारतीय राजाओं की सेना में भर्ती होकर

  2. B.

    अनेक राज्यों में सभाएँ आयोजित करके

  3. C.

    राज्य की सुरक्षा के बहाने अव्यवस्था फैलाकर

  4. D.

    भारतीय राजाओं को धन का प्रलोभन देकर

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…