दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे…
PYQ CTET 2021
दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
दुनिया का सबसे खूबसूरत देवदार (पायनस एक्सेलसा) हिमालय में ही पाया जाता है। इसके नीले-हरे, तनिक मुड़े हुए, नुकीले तथा अपने विकासमान सौंदर्य के जलवे दिखाते पत्ते सम्पूर्ण हिमालयीन परिसर की खूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं। मध्यम आयु के वृक्ष का आकार पिरामिड की तरह होता है, लेकिन बाद में वे लम्बोतरे छाताधारी सैनिक की तरह लगता है। मार्च-अप्रैल में इस पेड़ में कोपलें आने लगती हैं। इन नए पत्तों की शिखाएँ तेलिया तो दिखती हैं पर तनी और फुसफुसी होती हैं। नीलाभ दीप-ज्योतियों की हज़ारों लाखों तश्तरियाँ अपने बदन पर सजाकर खड़े यह असंख्य पेड़ समूचे परिवेश पर जैसे छा जाते हैं तब आप ही पता चल जाता है कि इन्हें देवदार क्यों कहा जाता है। किसी मन्दिर के सामने यथार्थ रूप से स्थापित दीप-मलिका स्तम्भ की तरह ये पेड़ बरसों से डटकर खड़े हैं। दीप से द्वीप जलाये जाने की तरह पर्ण-शिखा पर हर साल 10-12 नयी कोपलें आती हैं और ज्योति रूप धारण करती हैं। यह सिलसिला निरंतर जारी रहता है। किसी भी पेड़ की ज़िंदगी में इस गुणन अवधि का बड़ा महत्त्व होता है तथा यह उसकी समृद्धि का प्रतीक होता है। हवा-पानी रोशनी की ज़्यादतियों और अभावों के अनुरूप ये अपने-आप को ढाल लेते हैं। बस आसमान की दूरी महज़ दो-तीन फीट की शेष होने की खुशी से यह पेड़ जैसे सराबोर हो गए होते हैं।
देवदार के वृक्ष की पत्तियों की विशेषता नहीं है —
- A.
मुड़े हुए
- B.
नीले-हरे
- C.
नुकीले
- D.
चमकीले
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

