दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्न का विकल्प चुनिए। प्रकृति…

PYQ CTET 2022

दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्न का विकल्प चुनिए।

प्रकृति और हमारा तादात्म्य संबंध है यह संबंध आज का नहीं, बल्कि जबसे सृष्टि की उत्पत्ति हुई है “तभी से यह संबंध शुरू हो गया था। प्रातः काल उठते ही जब हम पूर्व दिशा की ओर दृष्टिपात करते हैं तो उषा की लाली बरबस हमारा मन मोह लेती है। वर्षा ऋतु में उमड़ते-घुमड़ते मेघों की गड़गड़ाहट, कलकल बहती नदियों का मधुर स्वर, पहाड़ों से झर-झर प्रवाहित होते निर्झर, बरसात के बाद आकाश में अपने सतरंगी रूप को छलकाता इन्द्रधनुष, पूर्णिमा की रात को पूरे चाँद की चाँदनी का मनमोहक सौंदर्य, वनों-उपवनों में पक्षियों की मीठी गुंजार, मलयाचल से आने वाली ठण्डी और सुगंधित हवा, टिमटिम करते तारों से खचित नीला अम्बर, ये सब हृदय को आह्लादित करने वाले मनोरम दृश्य स्वतः ही हमारे नयनों में समा जाते हैं तथा एक प्रकार के दिव्य आनंद का हम अनुभव करने लगते हैं।

वर्षा ऋतु में शामिल क्रिया नहीं है –

  1. A.

    उमड़ते बादल

  2. B.

    बहती नदियाँ

  3. C.

    पहाड़ी झरने

  4. D.

    पूर्व दिशा

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…