दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्न का विकल्प चुनिए। कहा…

PYQ CTET 2022

दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्न का विकल्प चुनिए।

कहा जाता है, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और स्वस्थ शरीर के लिए वातावरण का शुद्ध होना अत्यंत आवश्यक है। जनसंख्या की बेहिसाब वृद्धि और जनता की बढ़ती माँगों की आपूर्ति के लिए रोजगार और आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति के लिए बढ़ता औद्योगीकरण दोनों ने वातावरण को सीमा से अधिक प्रभावित किया है। ऐसी अवस्था में वातावरण का शुद्ध रहना स्वयं एक समस्या बन गया है। आज इसीलिए प्रदूषण चाहे वायु का हो, जल का हो अथवा ध्वनि का, एक नितान्त आधुनिक समस्या के रूप में सामने है क्योंकि जिस वातावरण में और जिस वायुमंडल में हम साँस लेते हैं, वह प्रदूषित होता जा रहा है और यह स्थिति केवल भारत की नहीं बल्कि अधिकांश देशों में प्रदूषण की समस्या विकट होती जा रही है। वैज्ञानिकों का तो यहाँ तक कथन है कि बेहिसाब हो रहे इस प्रदूषण के फणधारी साँप को यदि शीघ्र ही नहीं नियंत्रित किया गया तो आने वाले दशकों में यह पृथ्वी मनुष्य तो क्या किसी भी जीवधारी के रहने योग्य नहीं रह पाएगी, वनस्पतियाँ तक नहीं पनप पाएँगी, प्राणी के जीवन का तो प्रश्न ही नहीं उठता है।

प्रदूषण की समस्या है ______।

  1. A.

    केवल भारत में

  2. B.

    केवल एशियाई देशों में

  3. C.

    संसार के अधिकतर देशों में

  4. D.

    संसार के कुछ ही देशों में

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…