निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। भारतेंदु के जीवन का उद्देश्य अपने देश की उन्नति के मार्ग को साफ-सुथरा और लंबा-चौड़ा बनाना था। उन्होंने इसके काँटों और कंकड़ों को दूर किया। उसके दोनों ओर सुंदर-सुंदर क्यारियाँ बनाकर उसमें मनोहर फल-फूलों के वृक्ष लगाए। इस प्रकार उसे सुरम्य बना दिया कि भारतवासी उस पर आनन्दपूर्वक चलकर अपनी उन्नति के इष्ट स्थान तक पहुँच सकें। यद्यपि भारतेंदु जी अपने लगाए हुए वृक्षों को फल-फूलों से लदा न देख सके, फिर भी हमको यह कहने में किसी प्रकार का संकोच नहीं होगा कि वे जीवन के उद्देश्य में पूर्णतः सफल हुए। हिन्दी भाषा और साहित्य में जो उन्नति आज दिखाई पड़ रही है उसका मूल कारण भारतेंदु जी हैं और उन्हें ही इस उन्नति के बीज को रोपित करने का श्रेय प्राप्त है। प्रस्तुत गद्यांश के अनुसार भारतेंदु जी के जीवन का उद्देश्य क्या था ?

  1. A.

    देश का विकास करना

  2. B.

    मार्गों को साफ़ रखना

  3. C.

    हिन्दी भाषा और साहित्य की उन्नति

  4. D.

    भारतीय संस्कृति का विकास

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…