प्रकाश ही जीवन का मूल मंत्र है। सूर्य-किरण का परस पाकर ही पेड़ पल्लवित होता…

PYQ CTET 2022

प्रकाश ही जीवन का मूल मंत्र है। सूर्य-किरण का परस पाकर ही पेड़ पल्लवित होता है। पेड़-पौधों के रेशे-रेशे में सूरज की किरणें आबद्ध हैं। ईंधन को जलाने पर जो प्रकाश और ताप बाहर प्रकट होता है, वह सूर्य की ही ऊर्जा है। पेड़-पौधे और समस्त हरियाली प्रकाश हथियाने के जाल हैं। पशु-डाँगर पेड़-पौधे या हरियाली खाकर अपने प्राणों का निर्वाह करते हैं। पेड़-पौधों में जो सूर्य का प्रकाश समाहित है, वह इसी तरह जंतुओं के शरीर में प्रवेश करता है। अनाज और सब्जी न खाने पर हम भी बच नहीं सकते। कोई-कोई पौधा एक वर्ष के बाद ही मर जाता है। लेकिन सब पौधे मरने से पहले संतान छोड़ जाने के लिए व्यग्र रहते हैं। बीज ही पेड़-पौधों की संतान है। बीज की सुरक्षा और सार-संभाल के लिए फूल की पंखुड़ियों से घिरा एक छोटा सा घर तैयार करता है। फूलों से आच्छादित होने पर पेड़ कितना सुंदर दिखाई देता है।

पौधे मरने से पूर्व अपनी संतान छोड़ने के लिए क्यों व्यग्र रहते हैं?

  1. A.

    धरती पर अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए।

  2. B.

    संतान छोड़ना धरती के प्रति उनका कर्तव्य है।

  3. C.

    धरती पर अपनी संतति बनाए रखने के लिए।

  4. D.

    धरती पर पेड़ों का प्रथम अधिकार है।

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…