निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। मिट्टी का खराब होना एक वैश्विक घटना है। दुनिया की आधी ऊपरी मिट्टी नष्ट हो चुकी है। एक सामान्य कृषि भूमि में न्यूनतम जैविक तत्त्व 3–6 प्रतिशत होने चाहिए, लेकिन दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में यह एक प्रतिशत से भी बहुत नीचे है। उत्तरी यूरोप में औसत जैविक तत्त्व 1·48 प्रतिशत है, अमेरिका में 1·3 प्रतिशत और भारत में 0·68 प्रतिशत है। इसका यह मतलब है कि धरती पर ज्यादातर कृषि भूमि मरुस्थलीकरण की ओर बढ़ रही है। जब बात जैव विविधता और मिट्टी की आती है, तब राष्ट्रीय सीमाओं के कोई मायने नहीं होते। इसे वैश्विक स्तर पर संभालना होगा। अगर इस धरती पर भावी पीढ़ियों के लिए हमारी कोई प्रतिबद्धता है, तो हर देश के लिए यह करना ज़रूरी है। पहली और सबसे महत्त्वपूर्ण चीज है, हर देश की नीतियों में मिट्टी और पर्यावरण के पुनरोद्धार को सम्मान देना। मिट्टी की ताकत लौटाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी को आगे आना होगा। ‘राष्ट्रीय’ में कौन-सा प्रत्यय है ?

  1. A.

    ई

  2. B.

    ईय

  3. C.

    इय

  4. D.

    य

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…