नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे…
PYQ CTET 2022
नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
यह सच है कि वैज्ञानिक सूझबूझ ने मनुष्य को बहुत कुछ ऐसा दिया है जो कला के लिए कठिन था। लेकिन हम यह क्यों भूल जाते हैं कि जो शरीर वैज्ञानिक सिद्धान्तों के अनुसार धरती पर जन्म लेता है उस शरीर को विकसित होने के लिए, कुछ सीखने के लिए, समझने के लिए, सम्पूर्ण मानव बनने के लिए कला की आवश्यकता होती है। कला उसे संबंधों का ज्ञान कराती है। कला ही उस मनुष्य को उसके अस्तित्व का ज्ञान कराते हुए उसमें दया, करुणा, ममता एवं प्यार की भावनाएँ जगाती है। यदि विज्ञान के साथ कला का समन्वय न हो तो विज्ञान के परिणाम भयानक सिद्ध होंगे। कला मनुष्य को मनुष्य पर विश्वास करना सिखाती है। विज्ञान मनुष्य को शंकालु बना देता है, प्रिय से प्रिय के प्रति भी उसके मन में संदेह की दृष्टि जगा देता है। ऐसा समाज आखिर किस काम का? और ऐसे समाज में पलने वाले बच्चे अंततः क्या बनेंगे यही चिंता का विषय है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण पत्थरों के शहर, पत्थरों के लोग और पत्थरों के दिल बनाने में लगा हुआ है। आश्चर्य है कि नई पीढ़ी जिसे बचपन से भावपूर्ण वातावरण में पाला गया, बड़ा किया गया, एक कलात्मक एवं भावनात्मक परिवेश दिया गया वही आज पाषाणहृदय और आत्मकेन्द्रित होकर रह गई है।
“पत्थरों के लोग” का आशय है :
- A.
विज्ञान द्वारा बने रोबोट
- B.
बहादुर इंसान
- C.
पत्थर की मूर्तियाँ
- D.
संवेदनशून्य लोग
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

