दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

बात 1928 के ओलंपिक की है। भारत सहित कुल दस देश इस ओलंपिक में भाग लेने के लिए एम्स्टर्डम पहुँचे। पूल-ए के मैचों में भारतीय हाकी टीम ने सभी देशों को न केवल पराजित किया, बल्कि अपने ऊपर एक भी गोल दागने नहीं दिया। भविष्यवाणी की जाने लगी कि ओलंपिक का स्वर्ण पदक भारत को ही मिलेगा। इधर भारतीय टीम के सामने विकट समस्या आ गई। ध्यानचंद सहित चार खिलाड़ी बीमार हो गए। ध्यानचंद को तेज बुखार हो गया था। वह मैदान में उतरने की स्थिति में नहीं थे। टीम मैनेजर ने मायूस होकर कहा, “कमजोरी की हालत में तुम मैच तो खेल नहीं पाओगे क्योंकि सेहत पहले है।” ध्यानचंद ने कहा, “सर, मैं एक सैनिक हूँ। देश के मान के लिए जान की बाजी लगाने के लिए तैयार हूँ।” दूसरे दिन ध्यानचंद भूल गए कि उन्हें बुखार है और भारत को स्वर्ण पदक दिला दिया।

पूल-ए के मैच के बाद क्या भविष्यवाणी होने लगी थी?

  1. A.

    ओलंपिक का स्वर्ण पदक भारत को ही मिलेगा।

  2. B.

    ध्यानचंद बीमार पड़ जाएँगे।

  3. C.

    भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं होगा।

  4. D.

    भारतीय टीम के आगे बहुत बड़ी समस्या आएगी।

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…