निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…
PYQ CTET 2022
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। अकसर लोग मित्र बनाने से पहले ज़्यादा सोच-विचार नहीं करते। जो मन को अच्छा लगने लगता है, बस उसी को अपना मित्र मान बैठते हैं पर ऐसी दोस्ती जीवन में आयी पहली आँधी के साथ ही ओझल हो जाती है। वास्तव में साथ रहने और मित्रता में अंतर है और मित्र वही है जो आपके साथ हर सुख-दुख में हो। सच्ची मित्रता केवल दायित्व मात्र नहीं है। यह तो सभी को सुख और प्रसन्नता देती है। सच्ची मित्रता एक अंकुर से विकसित छायादार वृक्ष के समान होती है, जो धीरे-धीरे बढ़ती है। समय पाकर उसकी पकड़ वृक्ष की जड़ों के समान मज़बूत होती जाती है। सच्चा मित्र जीवनभर साथ निभाता है। हर स्थिति में धैर्यपूर्वक साथ देता है। सच्ची मित्रता में भाई-बहन-सा प्रेम, माँ-सी सहनशक्ति तथा पिता-सा शुभचिंतन रहता है। गद्यांश के अनुसार व्यक्ति किस कार्य में अधिक सोच-विचार नहीं करता है ?
- A.
शिक्षा-हेतु विषय के चयन में
- B.
मित्रता करने में
- C.
रोज़गार के चयन में
- D.
मित्रों को प्रसन्नता देने में
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

