निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…
PYQ CTET 2022
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। देश उसी अनुपात में उन्नत हुआ करता है, जिस अनुपात में वहाँ के जनसमुदाय में शिक्षा और बुद्धि का प्रसार होता है। भारतवर्ष की पतनावस्था का मुख्य कारण यह रहा कि मुट्ठीभर लोगों ने देश की सम्पूर्ण शिक्षा और बुद्धि पर एकाधिपत्य कर लिया। यदि हम पुनः उन्नत होना चाहते हैं, तो हम जनसमूह में शिक्षा का प्रचार करके ही वैसे हो सकते हैं। निम्नवर्ग के लोगों को अपने खोये हुए व्यक्तित्व का विकास करने के लिए शिक्षा देना ही उनकी एकमात्र सेवा करना है। उनके सामने विचारों को रखो। संसार में उनके चारों ओर क्या चल रहा है इसकी ओर उनकी आँखें खोल दो और तब वे अपनी मुक्ति का कार्य स्वयं कर लेंगे। प्रत्येक स्त्री और पुरुष को अपनी मुक्ति का कार्य स्वयं करना होगा। उनके सामने विचारों को रख दो — बस उन्हें इतनी ही सहायता चाहिए। शिक्षा क्या करती है ?
- A.
धनार्जन
- B.
आधिपत्य
- C.
व्यक्तित्व-विकास
- D.
मनोवैज्ञानिक विकास
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

