निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। दरअसल हम अपनी समस्याओं की चर्चा बहुत बढ़ा-चढ़ाकर करते हैं। समस्याएँ आने पर हम दूसरों की सहानुभूति चाहते हैं। लेकिन सहानुभूति या दया से कोई समस्या हल नहीं होती। दरअसल हम मुश्किलों का रोना रोते हैं, लेकिन कभी समाधान के बारे में नहीं सोचते। हम हथियार डालते हुए यह मान लेते हैं, जैसे बड़ी भारी मुसीबत आ गई हो। दिन-रात इसी मुसीबत के बारे में सोचते हैं, समस्या दिलो-दिमाग पर पूरी तरह छा जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में स्वयं द्वारा किए गए कार्यों का मूल्यांकन करना भूल जाते हैं। यदि हम ऐसा करें, तो हो सकता है कि ऐसी स्थिति से बाहर निकलने में मदद मिल जाए। परिस्थितियों का ठीक-ठाक मूल्यांकन करके आप आसानी से समाधान तक पहुँच सकते हैं। किसी भी समस्या का हल उसकी जड़ में होता है। किसी समस्या का समाधान कैसे प्राप्त हो सकता है ?

  1. A.

    दूसरों से सहानुभूति प्राप्त करने से

  2. B.

    स्थितियों का ठीक से आकलन करने से

  3. C.

    समस्याओं के बारे में लगातार सोचने से

  4. D.

    स्थितियों की ठीक से तुलना करने से

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…