निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…
PYQ CTET 2022
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
कभी एकान्त शान्त पलों में एकाग्रचित्त होकर आकाश की ओर निहारें तो हमें वहाँ प्रकृति का भण्डार मिलेगा । परन्तु हमारे पास इतना समय ही कहाँ है कि हम कुछ पल अपनी भौतिक इच्छाओं का दमन कर प्रकृति का आनन्द उठाने में व्यतीत कर सकें । आज विज्ञान की बढ़ती लोकप्रियता ने भी सम्भवतः हमें प्रकृति से कुछ दूर ही कर दिया है । आज हमारे मन में जो अशान्ति बढ़ रही है उसका मुख्य कारण ही यही है कि हम प्रकृति से परे हटते जा रहे हैं । कुण्ठाग्रस्त जीवन के लिए प्रकृति वरदान है । यदि हम तनावमुक्त जीवन जीना चाहते हैं तो हमें प्रकृति के समीपतम होना पड़ेगा । प्रकृति के अलौकिक आनन्द से वंचित रहने वाला व्यक्ति कभी भी तन और मन से स्वस्थ नहीं रह सकता । और नहीं तो कम-से-कम अपने अवकाश के क्षण तो प्रकृति के साहचर्य में व्यतीत करें, ताकि हमारा और प्रकृति का तादात्म्य संबंध शाश्वत बना रहे ।
गद्यांश के अनुसार मनुष्य प्रकृति का आनंद कब ले सकता है ?
- A.
जब वह सुबह उठकर प्रकृति को निहारे
- B.
जब वह संध्या समय अस्ताचल सूर्य को निहारे
- C.
जब अपनी भौतिक इच्छाओं को नियंत्रित करके प्रकृति को निहारे
- D.
जब वह अपनी इच्छाओं को सीमित करे
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

