निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…
PYQ CTET 2022
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
गुड या वेरी गुड कविता वही होती है जो जीवन के आवर्त को व्यक्त करने में समर्थ हो। बुंदेलखंड में एक साँप होता है ‘दो मुँहा’ जो अपने मुँह से अपनी पूँछ दबाए रहता है। बच्चन जी ने ललितपुर में बिताए दिनों में यह साँप देखा होगा। एक लता भी होती है — इश्क पेचा — गोल-गोल घूमकर बढ़ने वाली, बारीक लाल-लाल फूलों वाली, दूर से चित्त को मोहने वाली। बच्चन जी का मन बचपन से ही सर्प कुंडल को समर्पित हो चुका था। उनके हस्ताक्षरों में इसी का संकेत है, उस चित्र के बालों में यही सर्प कुंडल हैं, उनकी ‘मधुशाला’ में प्रत्येक पंक्ति सर्प की काया के समान सुसंबद्ध है — आदि से अंत तक समग्र, सर्प के समान गतिमय, पिछला शब्द अगले शब्द को गतिशील बनाता हुआ, सर्प की त्वचा की तरह चमकता हुआ, स्निग्ध, आकर्षक। यह सब तो बाद में समझ आया। सच तो यह है कि उस समय मैं और मेरे मित्र बच्चन जी के केश-कलाप पर और उनके सर्पाकार हस्ताक्षरों पर ही रीझे रहे।
बच्चन जी के बालों की तुलना ______ की गई है।
- A.
पत्तियों से
- B.
पेंच से
- C.
फूल से
- D.
सर्पकुंडल से
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

