दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न का सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को…
PYQ CTET 2022
दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न का सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
फालके लंदन से छपनेवाली ‘बायस्कोप’ पत्रिका मंगाया करते थे। फरवरी 1912 में लंदन पहुँचने पर इसी पत्रिका के संपादक कैबोर्न ने उपकरणों की खरीददारी में फालके की मदद की और ‘ए.बी.सी. ऑफ सिनेमैटोग्राफी’ के लेखक सिसिल हैपबर्थ से मिलवाया। वह वाल्टन फ़िल्म कंपनी में फ़िल्में बनाने का काम करते थे। उन्होंने फालके को फ़िल्म निर्माण का प्रशिक्षण दिया। पहली अप्रैल, 1912 को फालके ने एक विलियमसन कैमरा, फ़िल्म धोने और मुद्रित करने के उपकरण, कच्ची फ़िल्म और एक परफोरेटर सहित हिंदुस्तान की धरती पर कदम रखा। इस उद्योग में फालके के परिवार के सदस्य सबसे बड़े सहायक थे। फ़िल्म परफोरेटर का काम उनकी पत्नी ने संभाला। उस समय फ़िल्म की जो पट्टी मिलती थी, उसमें एक ओर छेद स्वयं करने होते थे। आधी इंच की फ़िल्म पट्टी को घुप्प अँधेरे में रखकर छेद करने का काम आसान नहीं था। प्रकाश की एक किरण भी फ़िल्म को खराब कर सकती थी और एक छेद गलत हो जाने से फ़िल्म कैमरे या प्रोजेक्टर में फँस सकती थी। दिन में रसोई का काम निपटाने के बाद रात को वही रसोई डार्करूम में बदल जाती थी।
फालके लंदन से फ़िल्म निर्माण संबंधी उपकरण लेकर भारत आए ________।
- A.
11 अप्रैल 1912
- B.
1 अप्रैल 1912
- C.
21 अप्रैल 1912
- D.
10 अप्रैल 1912
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

