दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न का सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को…
PYQ CTET 2022
दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न का सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
अगर युवा आबादी अधिक हो तो उससे आर्थिक विकास दर को तेज करने में मदद मिलती है। भारत में बुजुर्गों के मुकाबले काम करने लायक लोगों की संख्या अधिक है। इसे डेमोग्राफिक डिविडेंड यानी जनसांख्यिकीय लाभांश कहते हैं। चीन और दक्षिण कोरिया जैसे पूर्वी एशियाई देशों की तरक्की का आधार इसी को माना जाता है। लेकिन काम करने लायक आबादी का बड़ा हिस्सा बेरोज़गार हो, तो इसका मतलब है कि डेमोग्राफिक डिविडेंड का फायदा नहीं उठाया जा रहा है। भारत के साथ यही हो रहा है। इसलिए हमें युवाओं के लिए रोजगार के अधिक मौके बनाने होंगे। डेमोग्राफिक डिविडेंड की बदौलत ही 1990 और 2000 के दशक में चीन की जीडीपी ग्रोथ लगातार 10 फीसदी के आसपास रही। अब चीन में बुजुर्गों की आबादी बढ़ रही है। लेकिन भारत के पास लंबे समय तक यह मौका बना रहने वाला है। 2021 में भारत की करीब 64 फीसदी आबादी कामकाज के लायक थी। अगले 10 साल में यह बढ़कर लगभग 65 प्रतिशत हो जाएगी। भारत अभी युवा देश है। अगर हम 15 से 29 साल की उम्र वालों को नौजवान मानें, तो भारत में औसत उम्र 28 साल के करीब है। यह 2026 तक बढ़कर 30 और 2036 तक 35 साल हो जाएगी। वैसे, भारत में भी टोटल फर्टिलिटी रेट (यानी एक महिला के बच्चों की औसत संख्या) 2.1 के रिप्लेसमेंट रेट से नीचे है, लेकिन क्षेत्रीय स्तर पर इसमें जो असंतुलन है, वह एक चुनौती है। खासकर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में जहाँ टोटल फर्टिलिटी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। इस असंतुलन को दूर करना होगा। यह काम महिलाओं की शिक्षा में सुधार लाकर और उन्हें सशक्त कर किया जा सकता है।
गद्यांश के अनुसार महिलाओं को शिक्षित करने से ________।
- A.
जनसंख्या वृद्धि दर में संतुलन किया जा सकता है।
- B.
जनसंख्या वृद्धि दर को सीमित किया जा सकता है।
- C.
जनसंख्या वृद्धि दर पर रोक लगाई जा सकती है।
- D.
जनसंख्या वृद्धि दर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

