निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए…

PYQ CTET 2022

निर्देश : नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

हमारी अपनी-अपनी मातृभाषाएँ हैं। उनके प्रति भी हमें अपना फ़र्ज, कर्तव्य अदा करना है। उसे हम छोड़ नहीं सकते। हम अपनी माता की बेपरवाही करके कभी किसी हालत में औरों की सेवा नहीं कर सकते। हिंदुस्तान में हमारे बीच जो एक बहुत विशाल भाषा-कुटुंब है, उसमें आपस में प्यार-मुहब्बत और सहयोग का वायुमंडल पैदा करके ही हम राष्ट्र का संगठन कर सकते हैं। राष्ट्रभाषा को अन्य भाषाओं से श्रेष्ठ बताना हमारा काम नहीं है। इस देश की सभी भारतीय भाषाओं से ताकत देने वाली सामग्री लेकर उसे मज़बूत बनाना हमारा काम है। राष्ट्रभाषा की दो शैलियाँ हैं। एक को हम उर्दू और दूसरी को हिंदी कह सकते हैं। हिंदी से ही उर्दू का प्रवाह निकला है।

उर्दू का प्रवाह ____ से निकला है।

  1. A.

    संस्कृत

  2. B.

    हिंदी

  3. C.

    शैलियाँ

  4. D.

    हिंदुस्तानी

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…