निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। सममिति कई पौधों, जन्तुओं और यहाँ तक कि पानी जैसे कुछ अणुओं का भी गुण होता है। लेकिन घोंघे और उसके कुण्डलित खोल में यह बात नहीं है। ये कुछ इस तरह असममित होते हैं कि इनके दर्पण प्रतिबिम्ब को इनके ऊपर जमाया नहीं जा सकता। हॉकीस्टिक, कैंची और जूतों में भी ऐसा ही होता है। हॉकीस्टिक और कैंचियाँ दाएँ हाथ से काम करने वालों और बाएँ हाथ से काम करने वालों के लिए अलग-अलग बनाई जाती हैं। दक्षिणहस्ती घोंघे का दर्पण प्रतिबिम्ब किसी वामहस्ती घोंघे पर ही फिट बैठ सकता है। इस गुणधर्म के पीछे एक इकलौते जीन का हाथ है जबकि ऐसे शारीरिक लक्षण बहुत कम होते हैं, जिन्हें किसी एक जीन के द्वारा चिह्नित किया जा सके। सजीवों के अधिकांश गुणधर्म कई सारे जीन्स से निर्धारित होते हैं। हॉकीस्टिक और कैंची के बारे में कौन-सी बात उल्लेखनीय है ?

  1. A.

    दक्षिणहस्ती और वामहस्ती के लिए अलग-अलग बनाई जाती हैं ।

  2. B.

    दक्षिणहस्ती और वामहस्ती के लिए एकसमान बनाई जाती हैं ।

  3. C.

    दोनों के लिए एकसमान सामग्री का प्रयोग किया जाता है ।

  4. D.

    दोनों के निर्माण में एक ही उपकरण का प्रयोग किया जाता है ।

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…