दिए गए काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। मैं बचा लेना चाहती हूँ…

PYQ CTET 2022

दिए गए काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

मैं बचा लेना चाहती हूँ

जमीन का एक टुकड़ा

खालिस मिट्टी और

नीचे दबे धरोहरों के साथ

उसमें शायद बची रह जाएगी

बारिश की बूँदों की नमी

धूप की गरमाहट

कुछ चांदनी

उसमें शायद बची रह जाएगी

चींटियों की बाँबी

चिड़िया की चोंच से गिरा हुआ कोई दाना

बाँस का एक झुरमुट

जिससे बाँसुरी की आवाज गूँजती होगी ........

प्रस्तुत कविता के संदर्भ में किस धरोहर का उल्लेख नहीं है ?

  1. A.

    कुछ चांदनी

  2. B.

    धूप की गरमाहट

  3. C.

    बारिश की बूँदों की नमी

  4. D.

    चिड़ियों की चहचहाहट

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…