निर्देश : निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

निर्देश : निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। मेंढक ने शोर बाँधा, चिड़ियों ने चहक खोली, मुश्किल से लोग सुनते थे जिनकी कभी बोली वह मोर वह पपीहा थकते नहीं हैं जैसे, सुध है कि सुध नहीं है, खोए हुए हैं ऐसे ठंडी हवा ने आकर जब से इन्हें छुआ है भगवान जाने तबसे झाड़ों को क्या हुआ है, पत्ती हर एक भरकर मस्ती में हिल रही है, डाली कि आम वाली पीपल से मिल रही है, सूखी पड़ी थी नदिया, सो भदभदा गई रे, बरसात आ गई रे, बरसात आ गई रे खिड़की से झाँक तो ले कैसा हरा-भरा है, धरती पे सरग उतरा-सा जान पड़ रहा है। “वह मोर वह पपीहा थकते नहीं हैं जैसे”, कविता के संदर्भ में इस पंक्ति का भाव है

  1. A.

    मोर व पपीहा बहुत ही परिश्रमी जीव हैं ।

  2. B.

    मोर व पपीहा निरन्तर श्रम करके भी थकते नहीं हैं ।

  3. C.

    मोर व पपीहा खुशी से लगातार गाए जा रहे हैं ।

  4. D.

    मोर व पपीहे की आवाज सुनाई नहीं दे रही है ।

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…