“हुज़ूर! मैं तो चुपचाप चला जा रहा था,” मुँह पर हाथ रखकर खाँसते हुए ख्यूक्रिन…

PYQ CTET 2021

“हुज़ूर! मैं तो चुपचाप चला जा रहा था,” मुँह पर हाथ रखकर खाँसते हुए ख्यूक्रिन ने कहा- “मुझे मिस्त्री मित्रिय से लकड़ी लेकर कुछ काम निपटाना था, तब अचानक इस कम्बख़्त ने अकारण मेरी उँगली काट खाई। माफ करें! आप तो जानते हैं, मैं ठहरा एक कामकाजी आदमी... मेरा काम भी एकदम पेचीदा किस्म का है, मुझे लग रहा है एक हफ्ते तक मेरी यह उँगली अब काम करने लायक नहीं हो पायेगी। तो हुज़ूर! मेरी गुज़ारिश है कि इसके मालिकों से मुझे हर्ज़ाना तो दिलवाया जाए। यह तो किसी कानून में नहीं लिखा है हुज़ूर कि आदमखोर जानवर हमें काट खाएँ और हम उन्हें बरदाश्त करते रहें अगर हर कोई इसी तरह काट खाना शुरु कर दे तो यह जिन्दगी तो नर्क हो जाए... “हूँ ठीक है ठीक,” ओचुमेलाव ने अपना गला खँखारते और अपनी त्योरियाँ चढ़ाते हुए कहा- “ठीक है, यह तो बताओ कि यह कुत्ता किसका है। मैं इस मामले को छोड़ने वाला नहीं हूँ। कुत्तों को इस तरह आवारा छोड़ देने का मज़ा मैं इनके मालिकों को चखाकर रहूँगा। जो कानून का पालन नहीं करते, अब उन लोगों से निबटने का वक्त आ गया है। उस बदमाश आदमी को मैं इतना जुर्माना ठोकूँगा ताकि उसे इल्म हो जाए कि कुत्तों और जानवरों को इस तरह आवारा छोड़ देने का क्या नतीजा होता है। मैं उसे ठीक करके रहूँगा,” तब सिपाही की तरफ़ मुड़कर उसने अपनी बात जारी रखी। “येल्दीरीन, पता लगाओ यह पिल्ला किसका है और इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार करो। इस कुत्ते को बिना देरी किए खत्म कर दिया जाए। शायद यह पागल हो- मैं पूछ रहा हूँ आख़िर यह किसका कुत्ता है?” “मेरे ख़्याल से यह जनरल झिगालांव का है,” भीड़ से एक आवाज़ उभरकर आई। “जनरल झिगालांव!” “हूँ येल्दीरीन, मेरा कोट उतरवाने में मेरी मदद करो... ओफ़्फ! आज कितनी गरमी है। लग रहा है बारिश होकर रहेगी,” वह ख्यूक्रिन की तरफ़ मुड़ा- “एक बात मेरी समझ में नहीं आती आख़िर इसने तुम्हें कैसे काट खाया?”

यह ज़िंदगी नर्क हो जाए- गद्यांश में उल्लिखित इस परिणाम का कारण होगा-

  1. A.

    काम ना कर पाने पर पैसा न मिलना।

  2. B.

    काम न कर पाने पर दंड मिलना।

  3. C.

    काम न कर पाने पर गुस्सा आना।

  4. D.

    काम न कर पाने पर दुखी हो जाना।

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…