निर्देश- नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर…

PYQ CTET 2021

निर्देश- नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए:

बहुत से लोगों से मित्रता करना भी ठीक नहीं है क्योंकि सच्ची और आदर्श मैत्री एक-दो से ही संभव है। यह भी ध्यान रखना चाहिए कि किसी को भी अपने प्रेम और विश्वास में लेने से पहले खूब जाँच-परख लेना चाहिए और फिर धीरे-धीरे निरंतर अपने प्रेम को प्रगाढ़ता प्रदान करते रहना चाहिए। विद्वान लोगों का पक्की मित्रता का मंत्र बताते हुए कहना है कि मनुष्य जो स्वयं करे, उसे भूल जाए पर उसके मित्र उसकी भलाई को सदैव याद रखें। मित्रता का यही आधार है। मिलने पर मित्र का आदर करना, पीठ पीछे उसकी प्रशंसा करना तथा आवश्यकता के समय उसकी सहायता करना ही मित्रता को स्थायी करने का मंत्र है। सच्चे मित्र जीवन में रस घोलने का काम करते हैं। सभी संबंधों की तरह यह भी एक बहुत मधुर संबंध है।

धीरे-धीरे निरंतर प्रेम को प्रगाढ़ता प्रदान करते रहना चाहिए। में रेखांकित शब्द के स्थान पर प्रयोग किया जा सकता है।

  1. A.

    सदैव

  2. B.

    अधिकतर

  3. C.

    लगातार

  4. D.

    कभी-कभी

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…