निर्देश- नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर…

PYQ CTET 2021

निर्देश- नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए: —

भारतीय संस्कृति की एक बहुत बड़ी विशेषता यह है कि इसके जीवन का ध्येय धर्म और कर्म को ही माना है। जहाँ अन्य देशों के विद्वान-बुद्धिमान लोगों ने अपने यहाँ की जनता को उद्योग और संघर्ष करके धन-संपत्ति संग्रह करने और उसके द्वारा सुखों के उपभोग की प्रेरणा दी है। भारतीय मनीषियों ने सदैव त्याग, तप, नैतिकता और सच्चरित्रता का ही उपदेश दिया। उन्होंने कहा है कि संसार में रहकर जीवन-निर्वाह के लिए उद्यम तथा उपार्जन तो आवश्यक है पर उसका आधार धर्म होना चाहिए अधर्म नहीं। मनुष्य को स्वार्थ के साथ ही साथ परमार्थ का ध्यान रखना आवश्यक है। भारतीय संस्कृति ने बहुत पहले यह शंखनाद किया था – “आत्मवत्-सर्वभूतेषु” यही धर्म का मूल भी है। भारतीय संस्कृति सिखाती है कि हममें व्यवहार कुशलता होनी चाहिए पर इसमें दिखावा या ऊपरी शिष्टाचार नहीं होना चाहिए। सच्चे हृदय से निकली भावना दूसरों को बाँधती है।

भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी किस विशेषता का उल्लेख यहाँ किया गया है?

  1. A.

    धर्म और कर्म को सर्वोपरि मानना।

  2. B.

    जीवन निर्वाह के लिए उद्यम करना।

  3. C.

    धन संपत्ति का संग्रह करना।

  4. D.

    सुखों का उपयोग करना।

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…