दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे…
PYQ CTET 2021Modified — slightly modified from the official paper; see the solution
दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
आदमी की ज़िंदगी में जैसे उतार-चढ़ाव आते हैं, उसी तरह से देवदार को भी ऐसी स्थितियों से गुज़रना पड़ता है। ऐसी सभी घटनाओं का इंदराज इनके तने के अंदरूनी हिस्से पर बाकायदा हुआ होता है। इन पेड़ों की मुख्य डालियों के दो आवर्तनों यानी हार्ल में बहुत कम अंतर पाया जाता है। पूरे 200-250 साल की आयु-प्राप्त ये पेड़ समूचे इतिहास को अपने भीतर समेटे होते हैं।
बहुत कम लोग जानते होंगे कि देवदार के फूल भी होते हैं। ललाई जामुनी रंग के इनके फूलों की बहार देख पाना किसी अजूबे से कम नहीं होता। पेड़ के नीचे, ज़मीन पर बरसों बरस की पतझर की धरोहरनुमा जमा हुए पत्तों के ढेर पर पराग कणों की वर्षा होने से यह कबाड़ भी चैतन्यमय होने का आभास देने लगता है।
‘वर्षा’ के लिए बोलचाल में प्रचलित शब्द है —
- A.
दृष्टि
- B.
बारिश
- C.
फुहार
- D.
मूसलाधार
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

