निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

जब भी निवेदिता अमरीका या इंग्लैंड जातीं, भारतीय गृहस्थ जीवन के आदर्श के गुण गातीं । उनकी यह सेवा अपनी भारतीय बहनों के लिए बड़ी महान थी जिन्हें अनेक प्रचारकों ने बुरा बताया तथा जो उनका उत्तर देने से वंचित थीं या समर्थ नहीं थीं । लंदन में श्रोताओं को उन्होंने बताया कि माता के रूप में भारतीय महिला श्रेष्ठ है । जो सम्मान ‘मेरी पत्नी’ कहकर एक पुरुष यहाँ देता है, वहाँ उससे भी अधिक सम्मान ‘मेरे बच्चों की माता’ कहकर दिया जाता है । पुत्र अपनी माताओं को आदर्श के रूप में पूजते हैं । संसार में मातृत्व एक आदर्श संबंध है । माता के समान हम भी स्वार्थ से मुक्त हों । अपनी संतान के लिए जैसे माता है, वैसे ही हम भी ईर्ष्या न करें । हम सब कुछ दे दें । हमारी सेवा में भेदभाव न हो । भारतीय स्त्री का उत्तम जीवन के प्रति ऐसा भाव है । वह अपनी संतानों को ऐसी नैतिक संस्कृति के घेरे में रखती है ।

भारतीय महिला ________ के रूप में अधिक श्रेष्ठ है ।

  1. A.

    गृहस्थ

  2. B.

    जीवन-संगिनी

  3. C.

    बहन

  4. D.

    माता

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…