निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही / सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।

जिसके पास धैर्य है, वह जो इच्छा करता है, प्राप्त कर लेता है । प्रकृति हमें धीरज धारण करने की सीख देती है । धैर्य जीवन में लक्ष्य-प्राप्ति का द्वार खोलता है । जो लोग ‘जल्दी करो, जल्दी करो’ की रट लगाते हैं, वे वास्तव में, ‘अधीर मन, गति कम’ की प्राचीन लोकोक्ति को चरितार्थ करते हैं । सफलता और सम्मान उन्हीं को प्राप्त होता है, जो धैर्यपूर्वक काम में लगे रहते हैं । शांत मन से किसी कार्य को करने में निश्चित रूप से कम समय लगता है । यदि कोई रोगी डॉक्टर से दवाई लेने के तुरंत पश्चात् पूर्णतया स्वस्थ होने की कामना करता है, तो यह उसकी नितांत मूर्खता है । वृक्ष को कितना भी पानी दो, परंतु फल-प्राप्ति तो समय पर ही होगी ।

कैसा व्यक्ति इच्छित वस्तु प्राप्त कर लेता है ?

  1. A.

    जो अधीर हो उठता है

  2. B.

    जो धीरज रखता है

  3. C.

    जो जल्दबाज़ी करता है

  4. D.

    जो धीरे-धीरे काम करता है

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…