नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे…

PYQ CTET 2022

नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

प्रकृति के प्रति अनुराग हमारे कवियों में बहुलता से पाया जाता है। आदिकाल से ही कवियों का मन स्वयं को प्रकृति-चित्रण में स्वनामधन्य समझता रहा है। वेदों को उठाकर देखिए तो प्रकृति-वर्णनों से परिपूर्ण हैं। ऋग्वेद की ऋचाएँ, यजुर्वेद के मन्त्र, सामवेद के संगीतमय मन्त्र सर्वत्र प्रकृति के विविध रंगों तथा रहस्यों का वर्णन मिलता है। संस्कृत भाषा के सहृदय रसिक कवियों ने अपनी लेखनी को प्राकृतिक छटाओं का वर्णन करने में सार्थक बनाया है। कालिदास के ‘मेघदूत’ में अलकापुरी का सौंदर्य, भवभूति के ‘उत्तर-रामचरित’ में दण्डकारण्य की मनोरमता तथा और भी अनेक संस्कृत-साहित्यकारों की लेखनी से रचित प्रकृति के महत्व के काव्यग्रंथ पढ़ने को मिलते हैं। हिन्दी काव्य में तो प्रकृति-वर्णन के विविध रूप लक्षित होते हैं। जो लोग मन के स्वच्छ और पवित्र होते हैं, वे प्रकृति और प्रभु में अंतर नहीं समझते।

वेदों का मुख्य विषय है :

  1. A.

    प्राकृतिक छटाएँ

  2. B.

    प्रकृति-प्रेम

  3. C.

    प्रकृति-वर्णन

  4. D.

    प्रकृति से संबंध

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…