नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे…

PYQ CTET 2022

नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

लोगों का शोर, ध्वनि यंत्रों का शोर, वाहनों का शोर, उद्योगशालाओं का शोर इन सबने वातावरण को शोर-शराबे से युक्त कर दिया है। प्रश्न है कि इस मारक रोग से कैसे बचा जाए? वैज्ञानिक इसके लिए अनेक वर्षों से चिंतित हैं। इसमें उन्हें कुछ सफलता भी मिली है। यदि कल-कारखानों में, उद्योगशालाओं में, गैस निकासी चिमनियों में ऐसे प्रबंध किए जाएँ कि केवल वायु ही बाहर जा सके, अन्य कण अथवा विषैली गैसें बीच में ही शोषित हो सकें तो प्रदूषण रुक सकता है। वाहनों के धुआँ निकास यंत्रों को भी इस प्रकार व्यवस्थित करना चाहिए कि उनसे अनावश्यक कार्बन बीच में ही रोका जा सके। कल-कारखानों से निकलने वाले अपद्रव्यों को नदियों में न मिलाया जाए, बल्कि उनका पुनःशोधन करके अपद्रव्यों से मुक्त करके ही जल को भूगर्भ में डाला जाए। चिमनियाँ इतनी ऊँची हों कि धुआँ नीचे न आ जाए। प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षों का कटान निषिद्ध हो।

‘चिंतित’ में प्रत्यय है :

  1. A.

    तित

  2. B.

    इत

  3. C.

    ईत

  4. D.

    त

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…