दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। बस्तर में बहुत कुछ बदल…

PYQ CTET 2022

दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।

बस्तर में बहुत कुछ बदल रहा है। लेकिन, यह जो बदल रहा है, विकास के अर्थ में नहीं बल्कि बस्तर की उन परम्पराओं के संदर्भ में है जो अपना जीवन-काल पूरा करके अब अपने अवसान की ओर अग्रसर हो रही हैं। यहाँ, यह सब जिस संदर्भ से सम्बंधित है वह बस्तर का, सूर्य-चंद्र का अनोखा लिपि शास्त्र है, जो वहाँ के आदिवासियों के पास, उनके विशिष्ट आकार-भावों (मोटिफ) में, मालूम नहीं कब से सुरक्षित रहा। आकार-भावों में सुरक्षित यह, कम से कम इतना पुराना तो हो ही चुका, जितना पुराना होने पर किसी प्रथा को हम परंपरा कहने लगते हैं।

हम चकित रह जाते हैं कि सूर्य-चंद्र, पशु-पक्षी और अपने काल की जीव-जगत की अनोखी लिपि में अपने किसी पूर्वज की स्मृतियों को अपने शरीर पर धारण किए हुए ये काष्ठ-स्तम्भ जाने कब से ऐसे ही खुले आकाश के नीचे खड़े हैं ? धूप, हवा, पानी, सर्दी, गर्मी को अपने पर झेलते हुए क्या इन्हें हमारे आने की प्रतीक्षा होती है कि अपने उस पूर्वज के विषय में हमें कुछ बता सकें, जो इस गाँव के लोगों की दृष्टि में कोई यशोगाथा हो सकती है जिससे हमारी तरह के, बाद के दिनों में आने वाले लोगों को परिचित होना चाहिए ?

जो सुघड़ आकृतियाँ काष्ठ-स्तम्भों पर उकेरी जाती हैं, अपने पारंपरिक बल्कि अनुष्ठानिक आकार-भाव (मोटिफ) में, वही की वही लाल-पीले-हरे चटख रंगों में इन प्रस्तर स्तम्भों पर चित्रित हैं। लेकिन इनके, काष्ठ माध्यम से प्रस्तर माध्यम में प्रवेश का अन्तरण कलात्मक विघटन को दर्शाता है। यह विघटन कलात्मकता तक ही सीमित नहीं, बल्कि बस्तर के आनुष्ठानिक-सामाजिक चरित्र में आ रहे परिवर्तन का संकेतक भी है।

विघटन का पर्याय नहीं है :

  1. A.

    ध्वंस

  2. B.

    क्षीणता

  3. C.

    नाश

  4. D.

    निर्माण

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…