नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे…

PYQ CTET 2022

नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

हमारा जीवन पाखंडमय बन गया है और हम इसके बिना नहीं रह सकते हैं। अपने सार्वजनिक जीवन अथवा निजी जीवन में कहीं भी देखें हम एक-दूसरे को छलने की कला का खुलकर उपयोग करते हैं, इसके बावजूद यह विश्वास करते हैं कि हम ऐसा कुछ भी नहीं कर रहे हैं। हम इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करते हैं जिसकी उस अवसर पर कोई आवश्यकता नहीं होती। हम किसी बात को यह जानते हुए कि वह सही व सत्य नहीं है लेकिन उसके प्रति निष्ठा या विश्वास इस तरह प्रकट करते हैं जैसे हमारे लिए वही एकमात्र सत्य है हम सब यह इसलिए सरलता से कर लेते हैं क्योंकि आज पाखंड व दिखावा हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। आज हममें से अधिकांश लोगों की स्थिति ‘मुँह में कुछ और मन में कुछ और’ वाली बन गई है।

यह जानते हुए कि बात गलत है, हम उसके प्रति निष्ठा और विश्वास प्रकट करते हैं, क्योंकि :

  1. A.

    हम दिखावा नहीं करना चाहते हैं

  2. B.

    असत्य को सत्य में बदलना चाहते हैं

  3. C.

    दूसरों को छलना चाहते हैं

  4. D.

    पाखंड और दिखावा हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गया है।

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…