दिए गए गद्यांश को पढ़कर, पूछे गए प्रश्नों के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन…
PYQ CTET 2021
दिए गए गद्यांश को पढ़कर, पूछे गए प्रश्नों के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
जिनके बीच हम अधिक समय बिताएंगे उनके भाव-विचारों में अधिक लिप्त रहेंगे। उन्हीं के अनुरूप सोचेंगे और कार्य करेंगे। धीमे-धीमे उसी साँचे में ढल जाएंगे। चीनी दार्शनिक कन्फ्यूशियस ने कहा है कि “आपके साथियों से मालूम चल जाता है कि आप जीवन में कहाँ तक पहुंचेंगे। इसलिए आपके गंतव्य की ओर जो साथी अग्रसर हों उन्हीं का दामन थाम लें।’ शरीर को स्वस्थ, उत्साही और जीवंत रखने में जो कार्य भोजन, पोषण और व्यायाम करते हैं, वही भूमिका मनुष्य अंत:करण के समुचित रख-रखाव में साहित्य, स्वाध्याय, नेक पुरुषों के सान्निध्य और सकारात्मक परिवेश की है। माना कि जीवन में अधिसंख्य व्यक्ति अपने जीवन से असंतुष्ट, दुख बताते, परनिंदा में उलझे, दूसरों में खूबियां नहीं, दोष तलाशते हैं। अवसर मिलते ही दूसरों को नीचा दिखाने की चेष्टा करते हैं। स्वार्थ सिद्धि के बाद पहचानते भी नहीं। किंतु दूसरे छोर पर एक वर्ग उनका है जो उत्साही, उदार, सहज, संयत, आशावादी विचार और बुद्धि से समृद्ध हैं।
“धीमे-धीमे” शब्द है —
- A.
पुनरुक्त शब्द
- B.
आगत शब्द
- C.
विदेशी शब्द
- D.
समुच्चयबोधक
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

