दिए गए गद्यांश को पढ़कर, पूछे गए प्रश्नों के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन…

PYQ CTET 2021

दिए गए गद्यांश को पढ़कर, पूछे गए प्रश्नों के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

मैं एक और उदाहरण देता हूँ। मैं हिंदी फिल्मों में काम करता हूँ और सभी जानते हैं कि इन फिल्मों के गीत और संवाद ज़्यादातर उर्दू में लिखे जाते हैं। उर्दू में लिखी फिल्म को हिंदी फिल्म कहते हैं तो माना जाना चाहिए कि हिंदी और उर्दू एक ही हैं। पर नहीं, क्योंकि हमारे ब्रिटिश मालिकों ने अपने समय पर इन्हें दो अलग भाषाएँ कहा था इसलिए ये अलग हैं। आज़ादी के पच्चीस साल बाद भी हमारी हुकूमत, हमारे विश्वविद्यालय, विद्वान हिंदी और उर्दू को अलग-अलग भाषा माने हुए हैं। क्या आपने संसार के किसी और देश में ऐसा सुना है कि वहाँ लोग बोलते एक भाषा हैं, पर लिखते समय वे ही दो भाषाएँ बन जाती हैं? कोई भी भाषा किसी भी लिपि में लिखी जा सकती है। मेरी मातृभाषा पंजाबी के लिए दो लिपियाँ कबूल की गयी हैं। हिन्दुस्तान में गुरुमुखी और पाकिस्तान में फारसी। दो लिपियों में लिखी जाने पर भी वह भाषा तो एक ही रहती है- पंजाबी! तो फिर दो लिपियों में लिखी जाने के कारण हिंदी और उर्दू अलग-अलग भाषाएं कैसे हो गयीं?

गीत का बहुवचन रूप है —

  1. A.

    गीतों

  2. B.

    गीत

  3. C.

    गीतियाँ

  4. D.

    गीतें

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…