निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…
PYQ CTET 2022
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
जीवन के फैसले मनुष्य को स्वयं करने होते हैं, इसलिए आदमी को आत्मनिर्भर होना चाहिए । अब तुम्हें क्या करना चाहिए इसका ठीक-ठाक उत्तर तुम्हीं को देना होगा, दूसरा कोई नहीं दे सकता । कैसा भी विश्वासपात्र मित्र हो, तुम्हारे इस काम को वह अपने ऊपर नहीं ले सकता । हम अनुभवी लोगों की बातों को आदर के साथ सुनें, बुद्धिमानों की सलाह को कृतज्ञतापूर्वक मानें, पर इस बात को निश्चित समझकर कि हमारे कामों से ही हमारी रक्षा व हमारा पतन होगा, हमें अपने विचार और निर्णय की स्वतंत्रता को दृढ़तापूर्वक बनाए रखना चाहिए । जिस पुरुष की दृष्टि सदा नीची रहती है, उसका सिर कभी ऊपर न होगा । नीची दृष्टि रखने से यद्यपि रास्ते पर रहेंगे पर इस बात को न देखेंगे कि यह रास्ता कहाँ ले जाता है । अपने व्यवहार को मृदुल बनाए रखो । कठोरता, उद्दंडता और अक्खड़पन कतई नहीं । अपने व्यवहार से कोमल रहो और अपने उद्देश्यों को उच्च रखो, इस प्रकार नम्र और उच्चाशय दोनों बनो । अपने मन को कभी मरा हुआ न रखो ।
प्रस्तुत गद्यांश के अनुसार जिस पुरुष की दृष्टि सदा नीची रहती है, उसका
- A.
रास्ता साफ रहेगा
- B.
व्यवहार कठोर रहेगा
- C.
व्यवहार कोमल रहेगा
- D.
सिर कभी ऊपर न होगा
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

