निर्देश – नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (91 से 99 तक) के सबसे…

PYQ CTET 2019

निर्देश – नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (91 से 99 तक) के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

मानव के मर्मस्थल में परोपकार और त्याग जैसे सद्गुणों की जागृति तभी हो पाती है, जब वह अपने तुच्छ भौतिक जीवन को नगण्य समझकर उत्साह-उमंग के साथ दूसरों की सेवा-सुश्रूषा तथा सत्कार करता है। यह कठोर सत्य है कि हम भौतिक रूप में इस संसार में सीमित अवधि तक ही रहेंगे । हमारी मृत्यु के बाद हमारे निकट संबंधी, मित्र, बंधु-बांधव जीवन भर हमारे लिए शोकाकुल और प्रेमाकुल भी नहीं रहेंगे । दुख मिश्रित इस निर्बल भावना पर विजय पाने के लिए तब हमारे अंतर्मन में एक विचार उठता है कि क्यों न हम अपने सत्कर्मों और सद्गुणों का प्रकाश फैलाकर सदा-सदा के लिए अमर हो जाएँ ।

सेवक-प्रवृत्ति अपनाकर हम ऐसा अवश्य कर सकते हैं । अपने निःस्वार्थ व्यक्तित्व और परहित कर्मों के बल पर हम हमेशा के लिए मानवीय जीवन हेतु उत्प्रेरणा बन सकते हैं । अनुपम मनुष्य जीवन को सद्गति प्रदान करने के लिए यह विचार नया नहीं है । ऐसे विचार सज्जन मनुष्यों के अंतर्मन में सदा उठते रहे हैं तथा इन्हें अपनाकर वे दुनिया में अमर भी हो गए । इस धरा पर स्थायी रूप में नहीं रहने पर भी ऐसे परहितकारी कालांतर तक पूजे जाते रहेंगे । अमूल्य मनुष्य जीवन की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा यही है । यही सीखकर मनुष्य का जीवन आनंदमय और समृद्धिशाली हो सकता है ।

यदि इस प्रकार मानव जीवन उन्नत होता है तो यह संपूर्ण संसार स्वर्गिक विस्तार ग्रहण कर लेगा । किसी भी मानव को आध्यात्मिकता का जो अंतिम ज्ञान मिलेगा, वह भी यही शिक्षा देगा कि धर्म-कर्म का उद्देश्य सत्कर्मों और सद्गुणों की ज्योति फैलाना ही है ।

‘कठोर सत्य’ किसे कहा गया है ?

  1. A.

    निकट संबंधियों का अस्थायी प्रेम

  2. B.

    भौतिक संसार की तुच्छता

  3. C.

    भौतिक शरीर की नश्वरता

  4. D.

    भावनाओं पर नियंत्रण न कर पाना

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…