आज जब भी कोई गाँव का नाम लेता है तो एक अलग ही छवि उभरती है । वह छवि कहती है कि…
PYQ CTET 2019
आज जब भी कोई गाँव का नाम लेता है तो एक अलग ही छवि उभरती है । वह छवि कहती है कि वहाँ गरीबी है । वहाँ अशिक्षा और अज्ञान है । वहाँ अंध-विश्वास है । गंदगी है । बीमारी है । हमें विचार करना है कि सच क्या है ? क्या हमारे गाँव ऐसे ही थे जैसे आज हैं ? आज जो गाँवों की दुर्दशा हुई है उसके लिए जिम्मेदार कौन है ? इन सवालों की पड़ताल करते हुए हमें नई समझ बनानी है तथा गाँवों के सही स्वरूप की पहचान करनी है । वैसे यह खुदा का शुक्र है कि गाँवों पर कई तरह के आक्रामक दुष्प्रभावों के बावजूद उनका मूल स्वरूप नहीं बदला है । जो दूरस्थ गाँव हैं – शहर के पड़ोस से दूर उनकी निजता तो खासी बची हुई है । ऐसी स्थिति में हमारा दायित्व, एक शिक्षित समाज का दायित्व क्या बनता है ? हमें विचार करना है । मगर ऐसा कोई भी विचार गाँवों को आँखों से देखे बिना, स्वयं देख कर समझे बिना नहीं किया जा सकता । तो हमें अपनी फर्स्ट हैंड समझ बनाने के लिए गाँव चलना है ।
अपने मूल स्वरूप में गाँव एक वेधशाला है । एक विद्याशाला है । गाँव वेधशाला या प्रयोगशाला इसलिए है कि ज्ञान को रोज वहाँ कर्म की कसौटी पर कसा जाता है । आजमाया जाता है । जो ज्ञान कर्म की कसौटी पर खरा न उतरे तो उसे खारिज कर दिया जाता है । हर ज्ञान के होने की शर्त यह है वह सृजन और उत्पादन की शान पर तराशा जाए ।
अनुच्छेद के आधार पर कहा जा सकता है कि
- A.
गाँव में नकारात्मक परिवर्तन भी हुए हैं ।
- B.
गाँव में समस्त परिवर्तन सकारात्मक हैं ।
- C.
गाँव में बीमारी और अज्ञान ही है ।
- D.
गाँव में लोग अशिक्षित और अज्ञानी हैं ।
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

