निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…
PYQ CTET 2022
निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
संसार में क्रोध भी शोध का विषय है। नवीन शोधकार्यों से पता चला है कि दुनिया में लगभग 90 प्रतिशत आक्रामक घटनाओं के लिए क्रोध ही ज़िम्मेदार होता है। मनोवैज्ञानिकों ने क्रोध को एक नकारात्मक भावना की स्थिति के रूप में परिभाषित किया है, जो आमतौर पर शत्रुतापूर्ण विचारों, शारीरिक उत्तेजना और दुर्भावनापूर्ण व्यवहार से जुड़ी होती है। अक्सर जब हम किसी कारणवश निराश या हताश होते हैं, तो क्रोध करने लगते हैं। मतलब, यदि लोगों को अपनी निराशा या हताशा का समाधान मिले तो क्रोध से बचा जा सकता है। शोधकर्ता मानते हैं कि अपनी बात मनवाने या प्रभुत्व जमाने के लिए क्रोध एक आसान प्रक्रिया है। दुनिया में धैर्यपूर्वक व्यवहार करना शुरू से ही मुश्किल रहा है। जब अधिक क्रोध प्रकट होता है तो अनेक शारीरिक लक्षणों का अनुभव होता है, जैसे मांसपेशियों में तनाव, पेट में जकड़न, अचानक तेज धड़कन। यद्यपि ज्यादातर समय इसे नकारात्मक भावना ही माना गया है पर कभी-कभी न्यूरोसंज्ञानात्मक अनुकूलन के लिए ठीक भी माना है।
आमतौर पर हम कब क्रोध करते हैं?
- A.
निराशा की स्थिति में
- B.
प्रसन्नता की स्थिति में
- C.
विजय की स्थिति में
- D.
उत्तरदायित्व की स्थिति में
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

