निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…
PYQ CTET 2022
निर्देश: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए।
राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप से सभी परिचित हैं। इस स्वरूप के पीछे छिपे अर्थ को समझना भी ज़रूरी है। तीन रंगों वाले राष्ट्रीय ध्वज में सबसे ऊपर केसरिया, बीच में श्वेत और सबसे नीचे हरा रंग है। केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक है। श्वेत रंग शांति और सच्चाई का परिचायक है। हरा रंग संपन्नता और खुशहाली का प्रतिनिधित्व करता है। श्वेत रंग की पट्टी पर गहरे नीले रंग का अशोक चक्र बना है। नए नियमों के अनुसार, झंडे को दिन-रात यानी कि 24 घंटे फहराया जा सकता है। पहले राष्ट्रीय ध्वज को सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही फहराया जा सकता था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया जाता है यानी कि नीचे से रस्सी के ज़रिए ऊपर खींचकर फहराना। लेकिन जब तिरंगा ऊपर ही बँधा होता है, और उसे खोलकर पूरा फहराया जाता है, तो इसे झंडा फहराना कहते हैं। नियमों के अनुसार झंडे का आकार आयताकार होना चाहिए।
'ध्वजारोहण' की क्या प्रक्रिया है?
- A.
ध्वज को नीचे से रस्सी के ज़रिए ऊपर खींचकर फहराना
- B.
खंभे पर बँधे ध्वज को खोलना
- C.
ध्वज को खंभे पर फूल डालकर बाँधना
- D.
खंभे पर बँधे ध्वज को सलामी देना
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

