दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त…

PYQ CTET 2022

दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्न के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

मेघालय - यानी बादलों का घर। तीन पर्वतीय अंचलों में बँटा हुआ है मेघालय-खासी, गारो और जयंतिया पर्वत। हर अंचल की अपनी अलग संस्कृति है। हर कहीं पारिवारिक व्यवस्था मातृसत्तात्मक है। तमाम दुकानों पर स्त्रियाँ सौदा बेचती और बेहिचक बतियाती दिखाई देती हैं। शायद कमोबेश यह स्थिति पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी है, भले ही वहाँ मातृसत्तात्मक परिवार व्यवस्था न हो। भारत में जहाँ भी जाइए, लोग सब जगह एक-से ही हैं। हाँ, बोली, पहनावे, नाक-नक्श में थोड़ा अंतर है। यह स्वाभाविक ही है। भौगोलिक स्थितियाँ ही ऐसा अंतर कर देती हैं। यहाँ के रंगारंग नृत्यों का अपना सौंदर्य है। नृत्य और उत्सव के जरिए शांति और संपन्नता की कामना की जाती है, अच्छी फसल के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया जाता है। उत्तर, दक्षिण और पूर्व भारत के उत्सवों में भी तो यही भावना निहित है। खासियों के नोंगक्रेम नृत्य को देखने के बाद माँसमाई गाँव की गुफाओं की ओर प्रस्थान किया।

‘मेघालय’ का संधि विच्छेद है –

  1. A.

    मेघा + अलय

  2. B.

    मेघ + अलय

  3. C.

    मेघा + आलय

  4. D.

    मेघ + आलय

Attempted by 1 students.

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…