निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…
PYQ CTET 2022
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए ।
आधुनिक भारत के प्रमुख वैज्ञानिकों में डॉ. विक्रम साराभाई का महत्त्वपूर्ण स्थान है। वे बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति थे। वे उच्च कोटि के वैज्ञानिक थे। उन्होंने प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्त्वपूर्ण कार्य किए। वे भारत में अंतरिक्ष अनुसंधान के जनक माने जाते हैं। श्रीहरिकोटा में राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना का श्रेय भी उन्हीं को है। उन्होंने तिरुवनंतपुरम् से दस किलोमीटर दूर थुंबा में रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र की स्थापना की। विक्रम साराभाई ने इस बात पर बार-बार बल दिया कि परमाणु ऊर्जा का प्रयोग शांतिपूर्ण कार्यों और मानव कल्याण के लिए होना चाहिए। विज्ञान निर्माण और उत्थान का साधन है, विनाश और पतन का नहीं। वे शिक्षा में सुधार लाने के लिए भी सक्रिय रहे। उनके विचार में शिक्षा में नवीनीकरण और नवाचार के साथ-साथ नए प्रयोगों की नितांत आवश्यकता है। वे विज्ञान की शिक्षा का संबंध नैतिक मूल्यों से जोड़ते थे। उनका कहना था कि लोगों को विज्ञान की शिक्षा द्वारा ऐसे अनुभव प्रदान किए जाने चाहिए जिनसे नैतिक मूल्य व्यक्ति के जीवन और स्वभाव के अभिन्न अंग बन जाएँ। विज्ञान की शिक्षा के बारे में विक्रम साराभाई के क्या विचार थे ?
- A.
विज्ञान लोगों की आजीविका का साधन बन सके ।
- B.
विज्ञान लोगों के जीवन को सरल बना सके ।
- C.
विज्ञान लोगों में नैतिक मूल्यों का विकास कर सके ।
- D.
विज्ञान लोगों को निडर बना सके ।
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

