निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त…
PYQ CTET 2022
निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। नदी को यदि कोई उपमा शोभा देती है, तो वह माता की ही। नदी के किनारे पर रहने से अकाल का डर तो रहता ही नहीं। मेघ राजा जब धोखा देते हैं तब नदी माता ही हमारी फसल पकाती है। नदी का किनारा यानी शुद्ध और शीतल हवा। नदी के किनारे-किनारे घूमने जाएँ तो प्रकृति के मातृवात्सल्य के अखंड प्रवाह का दर्शन होता है। नदी वही हो और उसका प्रवाह धीर-गंभीर हो, तब तो उसके किनारे पर रहने वालों की संपन्नता उस नदी पर ही निर्भर करती है। सचमुच नदी जनसमाज की माता है। नदी किनारे बसे हुए शहर की गली-गली में घूमते समय एकाध कोने से नदी का दर्शन हो जाएँ, तो हमें कितना आनंद होता है। कहाँ शहर का वह गंदा वायुमंडल और कहाँ नदी का यह प्रसन्न दर्शन। दोनों के बीच का अंतर अविलंब मालूम हो जाता है। नदी ईश्वर नहीं है, बल्कि ईश्वर का स्मरण कराने वाली देवी है। यदि गुरु को वंदन आवश्यक है तो नदी को भी वंदन करना उचित है। गद्यांश के अनुसार नदियों को किसकी उपमा दी गई है ?
- A.
बहन
- B.
माँ
- C.
भार्या
- D.
सुता
Sign up free to check your answer
Sign up freeLoading lesson…

