मेरा थोड़ा बहुत संबंध साहित्य की दुनिया से भी है। यही हालात मैं यहाँ भी देखता…

PYQ CTET 2018

मेरा थोड़ा बहुत संबंध साहित्य की दुनिया से भी है। यही हालात मैं यहाँ भी देखता हूँ। यूरोपीय साहित्य का फ़ैशन हमारे उपन्यासकारों, कहानी-लेखकों और कवियों पर झट हावी हो जाता है। मैं अपने प्रांत पंजाब की बात करता हूँ। मेरे पंजाब में युवा कवियों की नयी पौध सामाजिक व्यवस्था के खिलाफ़ इंकलाबी जज़्बे से ओत-प्रोत है। इसमें भ्रष्टाचार, अन्याय, शोषण को हटाने और एक नयी व्यवस्था बनाने की बात की गई है। हाँ, हमें सामाजिक बदलाव की ज़रूरत है और इन कविताओं में बातें तो बहुत अच्छे ढंग से कही गयी हैं पर इनका स्वरूप देसी नहीं है। इस पर पश्चिम का प्रभाव है। परिणाम यह है कि यह सारा इंकलाब एक छोटे-से कागज़ पर सीमित रह जाता है। बस, साहित्यिक समझ रखने वाले एक छोटे-से समूह में इनकी बात होती है। किसान, मज़दूर, जो शोषण को झेल रहे हैं, जिन्हें वे इंकलाब की प्रेरणा देना चाहते हैं, वे इसे समझ ही नहीं पाते हैं। इस साल मेरी मातृभूमि पंजाब में मुझे गुरुनानक विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाने के लिए नामित किया गया। जब मुझे उसकी पहली मीटिंग में शामिल होने के लिए बुलाया गया, तो मैं पंजाब में ही प्रीतनगर के पास था। एक दिन शाम को अपने ग्रामीण दोस्तों से गपशप करते हुए मैंने अमृतसर में होने वाली सीनेट की मीटिंग में जाने का ज़िक्र किया तो किसी ने कहा, “हमारे साथ तो आप तहमद (लुंगी) और कुर्ते में हमारे जैसे ही बने फिरते हो, वहाँ सूट-बूट पहन कर साहब बहादुर बन जाओगे!” मैंने हँसते हुए कहा—“क्यों, आप अगर चाहते हैं तो मैं ऐसे ही चला जाऊँगा।” तभी कोई दूसरा बोला, “आप ऐसा कर ही नहीं सकते।”

पंजाब के युवा कवियों के लेखन का विषय है—

  1. A.

    सुव्यवस्था

  2. B.

    न्याय

  3. C.

    भ्रष्टाचार

  4. D.

    भावनाएँ

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…