अजंता की आरंभिक गुफाओं में तीसरी गुफा शेष सभी गुफाओं से अलग तरह की है। बाहर से…

PYQ CTET 2022

अजंता की आरंभिक गुफाओं में तीसरी गुफा शेष सभी गुफाओं से अलग तरह की है। बाहर से काफी चौड़ी, अंदर से बहुत बड़ी। इस विशाल गुफा के किसी भी हिस्से में बोला गया कोई भी शब्द पूरी गुफा में सुनाई देता है। बहुत हल्के स्वर में गुनगुनाने पर भी वह ध्वनि विशाल गुफा के किसी भी हिस्से में खड़े रहकर सुनी जा सकती है। सुनने वाले को लगता है जैसे वह आवाज़ सैंकड़ों कदम दूर से नहीं बल्कि उसके करीब से ही आ रही है। मानो गुनगुनाने वाला उसके साथ ही सटा खड़ा हो। इस चमत्कार का रहस्य इस गुफा की छत में निहित बताया जाता है। एक विचित्र प्रकार की चट्टान इस गुफा की छत का काम करती है। यह चट्टान ज्वालामुखी का पिघला हुआ लावा है। पिघली आग के फूले और फूटे हुए बुलबुले जगह-जगह जम गए हैं। चमत्कार उनमें है। वे पत्थर की लहरें, वे बुलबुले, अनगढ़ उठती-गिरती सतह गुफा के किसी भी कोने से उठी हल्की-सी ध्वनि-तरंग को पहले जज्ब करती है फिर प्रक्षेपित कर देती है। विशाल गुफा के कोने में गुनगुनाई गई हल्की ध्वनि को ______ हिस्से में सुना जा सकता है।

  1. A.

    मध्य वाले

  2. B.

    नज़दीकी

  3. C.

    दूर वाले

  4. D.

    किसी भी

Sign up free to check your answer

Sign up free

Explore the full course: Ctet Paper 1

Loading lesson…